Tabassum Govil Death
Photo - Blog/Instagram

    Loading

    मुंबई : फेमस (Famous) एक्ट्रेस (Actress) तबस्सुम गोविल (Tabassum Govil) का 18 नवंबर यानी शुक्रवार की शाम को निधन (Death) हो गया। शुक्रवार को उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 78 वर्ष की उम्र में वो इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गईं। वो फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी थी। उन्हें बेबी के नाम से भी जाना जाता था।

    उनके मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है। अभिनेत्री के निधन से उनके फैंस भी काफी दुखी है। मुंबई में 21 नवंबर यानी सोमवार को उनके लिए प्रेयर मीटिंग रखी गई है। बता दें कि तबस्सुम गोविल ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उसके बाद वो साल 1947 में फिल्म ‘नरगिस’ में मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। वो फिल्मों के अलावा टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ को भी होस्ट किया था। बता दें कि उनका ये शो 1972 से 1993 यानि 21 सालों तक चला था।

    तबस्सुम गोविल ने ‘रामायण’ फेम एक्टर अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल से शादी की थी। उनका एक बेटा होशांग गोविल है। वहीं तबस्सुम गोविल के निधन पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी शोक जाहिर किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए तबस्सुम गोविल के जाने का दुःख व्यक्त किया है।  उन्होंने ब्लॉग में लिखा, ‘दमदार तबस्सुम, अभिनेता, एंकर, टीवी होस्ट, ऑलराउंडर का निधन हो गया है ‘फूल खिलें हैं गुलशन गुलशन’ फूल खिलें हैं गुलशन गुलशन एक-एक करके हमें छोड़कर चले जाते हैं और यह समझ से परे है।

    आप केवल आंखों और मन के सामने उनकी उपस्थिति और जीवन के समय को याद करते हैं और वे हमेशा समय की एक छवि बने रहते हैं। अपरिवर्तित, मुक्त और मुक्त स्वतंत्रता में और फिर वे चले जाते हैं, और यह नहीं हो सकता थाह लेना।’ गौरतलब है कि तबस्सुम गोविल इस उम्र में भी काफी एक्टिव थीं। वहीं उनके बेटे होशंग गोविल ने बताया कि वह 10 दिन पहले तक शूट कर रही थीं और आने वाले दिनों में भी वह शूट पर जाने वाली थी। वो बिल्कुल स्वस्थ थी, लेकिन उनका अचानक निधन हो गया।