Tabu
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) तब्बू (Tabu) ने 04 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर अभिनेत्री को सुबह से ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विशेस फोन कॉल्स और मैसेज किए। वहीं कुछ लोगों ने अदाकारा को सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दिया है। वहीं एक्टर अजय देवगन ने तो उन्हें एक अलग अंदाज में ही बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो तब्बू के माथे पर लगे घाव से निकल रहे खून को साफ करते नजर आ रहे है।

    ये उनके फिल्म भोला के सेट पर शूटिंग के दौरान का है। वहीं अब तब्बू ने अपने जन्मदिन के मौके पर सभी से मिले प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फूल के गुलदस्ते की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हर टेक्स्ट के लिए, हर कॉल, हर वॉयस नोट, हर फूल, हर पोस्ट, और सभी जन्मदिन की शुभकामनाएं और मुझे जो प्यार मिला है। दिल की गहराइयों से शुक्रिया।’ उन्होंने अपने इस पोस्ट में रेड और ब्लू हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tabu (@tabutiful)

    गौरतलब है कि एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वो अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में भी अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।