सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ दर्शकों को आई पसंद, दूसरे दिन ‘तड़प’ ने कमाए इतने करोड़

    Loading

    Tadap box office day 2 collection: Suniel Shetty’s son Ahan’s debut film ‘Tadap’ was liked by the audience, earns ₹8.17 crore: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) से डेब्यू किया है। इस फिल्म में अहान अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। ‘तड़प’ का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले बेटे अहान के साथ मिलकर सुनील शेट्टी ने ‘तड़प’ का खूब प्रमोशन किया है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो ‘तड़प’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 

    ‘तड़प’ ने अच्छी ओपनिंग के बाद शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ की कमाई कर सबको हैरान कर दिया था। पहले दिन के बाद दूसरे दिन की उम्मीद और बढ़ गई थी और ‘तड़प’ उम्मीद पर खरी उतरी हैं। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4.12 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ आंकड़े जारी किए है। इसके अनुसार, ‘पहले दिन के मुकाबले फिल्म से दूसरे दिन अच्छा बिजेनस किया है। ‘तड़प’ की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्र 4.05 करोड़, शनि 4.12 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया है। इसके बाद फिल्म का कुल बिजनेस 8.17 करोड़ तक पहुंच गया है। 

    अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की ‘तड़प’ तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 की रीमेक है। इसमें एक प्रेम कहानी दिखाई गई है।