‘आर्यन को बेल मिलने पर शाहरुख खान की आंखों से छलक पड़े आंसू’, वकील ने किया खुलासा

    Loading

    ‘Tears spill from Shahrukh Khan’s eyes after Aaryan got bail’, reveals lawyer: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को गुरूवार यानी 28 अक्टूबर को बेल मंजूर हो गई है। ड्रग केस में आर्यन को 2 अक्टूबर को मुंबई के एक क्रूज से गिरफ्तार किया गया था। तब से लेकर अब तक तकरीबन 25 दिनों से ज्यादा समय से आर्यन को जेल में रहना पड़ा था। एनसीबी ने छानबीन के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी जैसे कई आरोप उन पर लगाए थे। आर्यन के व्हाट्सएप चैट के जरिए  एनसीबी ने कई सबूत बरामद किए थे। इस कारण कोर्ट सबूतों के अभाव से बार-बार आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर रहे थे। 

    आर्यन को जल्द से जल्द जमानत मिले इसके लिए शाहरुख खान ने वकीलों की फ़ौज खड़ी कर दी थी। वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत के सामने आर्यन को जमानत मिलने इस लिए दलील पेश की थी। अदालत के कुछ शर्तों के बाद आर्यन की जमानत याचिका मंजूर की। जैसे ही शाहरुख खान के बेटे को बेल मिली वैसे ही लीगल टीम और परिवार ने राहत की सांस ली। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 👑نواب🏴عادل🖤0786👑 (@nawab_aadil_0786)

    शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि बेटे की बेल मंजूर होने के बाद शाहरुख मुझ से मिले उनके आंखों में आंसू थे। इस दौरान वह राहतभरे पिता की तरह लग रहे थे। हमारे साथ शाहरुख खुद भी इस केस पर काम कर रहे थे। उन्होंने केस से जुड़े कुछ नोट्स बनाते थे। अभिनेता यह नोट्स हमारे साथ भी विचार-विमर्श किया करते थे।‘