सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ में हुई तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री, सामने आया प्रोमो वीडियो

    Loading

    Tejaswi Prakash stunning entry in Salman Khan show ‘Bigg Boss 15’, promo video surfaced: ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगा। इसका ग्रैंड प्रीमियर 2 अक्टूबर को है। मेकर्स इस शो को लेकर पूरी तरह से तैयार है। एक बार फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इसे होस्ट करते दिखाई देंगे। अब बस गिनती के दो दिन बचे हैं। यहीं वजह है कि ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है। ‘बिग बॉस 15’ मेकर्स ने अब तक 3 कंटेस्टेंट को फाइनल किया है। इसमें टीवी अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundra), अदाकारा तेजस्वी प्रकाश (Tejashwi Prakash) और गायिका अफसाना खान (Afsana Khan) के नाम पर मुहर लग गई है।

    इसी बीच ‘बिग बॉस 15’ मेकर्स ने टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के नाम को फाइनल करते हुए एक प्रोमो जारी किया है। अभिनेत्री इसमें अपने अदाएं दिखाती नजर आ रही है। बिग बॉस शो को देखने वाले दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे है। आप भी देखें इस प्रोमो को- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bigg Boss 15 (@biggboss15daily)

    बता दें, ‘बिग बॉस 15’ में धमाकेदार एंट्री करने से पहले एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाई दी थी। इस शो को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करते नजर आए थे। शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश कई खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आई थी।