Tejaswi Prakash
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) तेजस्वी प्रकाश (Tejashwi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundra) हमेशा सुर्खियों में रहते है। इनकी जोड़ी को दर्शक (Audience) बहुत पसंद (Like) करते है। ये जोड़ी बहुत जल्द अपने दर्शकों के बीच एक नया वीडियो (Video) सांग (Song) ‘रूला देती है’ (Rula Deti Hai) लेकर आने वाला है। इस वीडियो सांग का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। पहली बार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक साथ वीडियो सांग में नजर आएंगे।

    करण कुंद्रा ने इस वीडियो सांग के पोस्टर को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा की बांहों में दिखाई दे रहीं है। करण कुंद्रा ने अपने कैप्शन में लिखा ‘#Ruladetihai सभी विशेष कारणों से मेरे दिल में रहने वाला है, क्योंकि यह हमारा पहला गाना है मेरी प्यारी लड्डू तेजस्वी प्रकाश के साथ, तो यह 3 मार्च को @desimusicfactory के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रही है, बने रहें।’ ‘रूला देती है’ वीडियो सांग को राणा सोतल ने लिखा है, यासर देसाई ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और रजत नागपाल ने इस वीडियो  सांग को संगीत दिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

    ये एक रोमांटिक दर्द भरा सांग है। इस गाने की शूटिंग गोवा में पूरी हुई है। ये सांग म्यूजिक फैक्ट्री के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 मार्च को रिलीज होगी। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 से सुर्खियों में आई है। इन्होंने न सिर्फ बिग बॉस 15 का ट्रॉफी जीता बल्कि इन्होंने इससे अपने दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। इनके और करण कुंद्रा के बीच की नजदीकियां बिग बॉस 15 के रियलिटी शो से बढ़ी थी। तेजस्वी प्रकाश करण को डेट भी कर चुकी है।