Tunisha Sharma Suicide
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई. सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान-ए-काबुल’ में शहजादी मरियम की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने शनिवार को टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने सेट के मेकअप रूम में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवंडी (ठाणे) के अस्पताल भेजा गया है। वसई पुलिस मौकाए वारदात पर मौजूद है। पुलिस ने मौके जो लोग काम रहे थे उन सभी से पूछताछ शुरू कर दी है।

    इंडिया फोरम्स ने सूत्रों हवाले से कहा कि यह घटना मोहम्मद शीजान (अलीबाबा) के कमरे के अंदर हुई। एक चश्मदीद ने कहा कि उसने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली। घटना से करीब पांच घंटे पहले तुनिषा ने पर्दे के पीछे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

    20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत ऐतिहासिक शो ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ से की थी। वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शो का भी हिस्सा थीं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

    तुनीषा ने टीवी शो के अलावा बॉलीवुड फिल्म फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 में भी काम किया था। फितूर और बार बार देखो दोनों में, तुनिशा शर्मा ने युवा कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग 3 में भी कैमियो किया था।