Kavita

    Loading

    मुंबई: बिग बॉस 14  फेम कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। कविता अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। ‘बिग बास 14’ (Bigg Boss 14) में काफी चर्चा में रही थीं। शो में सभी कंटेस्टेंट के साथ उनके झगड़े सुर्खियों में रहे थे।

    कविता कौशिक अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब हाल ही में कविता फिर से एक बार सुर्खियों में आ गई है। दरअसल कविता बताया कि वे मां नहीं बनना चाहती हैं। उन्हें बचा को जन्म देने वाली कोई इच्छा नहीं है। 

    इ टाइम्स से एक इंटरव्यू में बात करते हुए कविता ने बताया उन्हें मां नहीं बनना है। उन्होंने कहा- ‘मेरी पास कुत्ता और बिल्ली है। और वहां मेरी फैमिली है। मैं अपने डॉग और बिल्ली को पालकर खुश हूं। मैं उनका ध्यान रखकर खुश हूं। अपने खुद के बच्चों को पालने का कोई इरादा नहीं।’

    कविता का कहना है कि वे इस ज्यादा जनसंख्या वाले देश में अपना बच्चे नहीं लाना चाहती हैं। वे पहले से ज्यादा जनसंख्या वाले देश की पॉपुलेशन वे और नहीं बढ़ाना चाहती हैं। आपको बता दें कविता ने 2017 में  बिजनेसमैन रोनित बिस्वास से शादी की है। कविता और उनके पति एक खुशहाल शादीशुदा ज़िन्दगी बिता रहे है।  

    कविता की वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सीरियल लक्ष्मी घर आई की शूटिंग कर रही हैं। इस शो में कविता का एक छोटा सा कैमियो रोल है। कविता ने कारण ग्रोवर डांस रियलिटी शो नच बलिए 3 में पार्टिसिपेट भी किया था। दोनों उन दिनों डेट कर रहे थे। लेकिन उनका ये रिश्ता लंबे वक़्त तक नहीं चल पाया और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।