Kanishka Soni Married Herself
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) के लोकप्रिय (Popular) धारावाहिक (Serial) शो ‘दीया और बाती हम’ (Diya Aur Baati Hum) से लोगों में अपनी अच्छी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। इसका कारण वो खुद हैं। जिसे सुनकर आप भी एक बार विश्वास नहीं कर पाएंगे। इस बदलते जमाने में शादी और रिलेशनशिप को लेकर लोगों की सोच काफी बदल चुकी हैं। इस मॉडर्न जमाने में कुछ लड़कियां अकेले ही अपना जीवन गुजारना चाहती हैं।

    ऐसा ही कुछ ख्याल हैं ‘दीया और बाती हम’ फेम कनिष्का सोनी का जो पूरे जीवन अकेले ही रहना चाहती हैं। इतना हीं नहीं वो इसके लिए खुद से ही शादी भी कर ली हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने ही नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरा और साथ ही साथ वो अपने ही नाम का मंगलसूत्र भी पहनी हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। जिसे देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी ही रह गई हैं। तस्वीरों में कनिष्का सोनी अपनी मांग में सिंदूर पहने और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दे रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

    उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘अपने आप से शादी की क्योंकि मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र व्यक्ति जिससे मैं प्यार करती हूं, वह मेरे सभी सवालों का जवाब है जो मुझे मिल रहे हैं मुझे कभी किसी मर्द की जरूरत नहीं है .. मैं हमेशा अकेला और अपने गिटार के साथ एकांत में खुश हूं मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली, शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है, धन्यवाद!’ उनके इस फैसले से फैंस काफी शॉक्ड हैं। बता दें कि कनिष्का सोनी ने इस बात का भी खुलासा की हैं कि उन्हें एडवेंचर पसंद है और वह पार्टी पर्सन नहीं हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

    जिसके लिए वो पार्टीज को अवॉइड करती हैं। गौरतलब है कि कनिष्का सोनी ‘दीया और बाती हम’, ‘देवी आदि पराशक्ति’, ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, वहीं अब वो टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं और हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री कर रही हैं। वो अपने हॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुटी हैं।