
मुंबई : सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) दिनों-दिन इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। बिग बॉस हाउस में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बार शो का ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार को है। सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। वहीं संडे को सलमान खान के ब्रदर्स सोहेल खान और अरबाज खान घरवालों को रोस्ट करते हुए दिखाई देंगे।
बिग बॉस हाउस में 18वें कंटेस्टेंट के रूप में मनस्वी ममगई की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई आखिरी बार वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काजोल के साथ नजर आई थीं। इस शो में वो क्रिकेटर मोहित सिंह की गर्लफ्रेंड जूही भाटिया की भूमिका में दिखाई दी थीं। वहीं इस वीक शो का पहला एलिमिनेशन हुआ।
Wild Card entry li hai Manasvi ne ghar ke andar, are you excited to see iss new entry se kya hoga naya bawaal? 🫢#BB17 #BiggBoss17 #BiggBoss @BeingSalmanKhan #WeekendKaVaar #ManasviMamgai pic.twitter.com/BuV7fjf66r
— ColorsTV (@ColorsTV) October 28, 2023
सोनिया बंसल हुईं एलिमिनेट
6 कंटेस्टेंट्स को बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस लिस्ट में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, खानजादी, सना रईस खान, सनी आर्य उर्फ तहलका और सोनिया बंसल का नाम शामिल था। जिसमें ज्यादातर कंटेस्टेंट ने लॉयर सना रईस खान को बचाते हुए सोनिया बंसल को वोट दिया। जिसके चलते सोनिया को हमेशा के लिए घर छोड़कर जाना पड़ा।
Bigg Boss 17 ke pehle elimination ki bani Soniya shikaar ❌. Wishing her all the best for a bright future. ✨
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @Jiocinema par. #BB17 #BiggBoss@Beingsalmankhan@soniyaofficial9 pic.twitter.com/ts4ZmDIdCW
— ColorsTV (@ColorsTV) October 28, 2023
समर्थ जुरेल की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
मेकर्स ने ईशा मालवीय के करेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई है। समर्थ जुरेल के घर में एंट्री करते ही घर का पूरा माहौल ही बदल गया। जहां ईशा, समर्थ से कहती हैं कि तुमने बिग बॉस को ऐसा क्यों बोला कि तू मेरा बॉयफ्रेंड है। जिसपर समर्थ ईशा से पूछते हुए कहते है कि तो फिर मैं क्या हूं।
View this post on Instagram
ईशा कहती हैं कि तू दोस्त है। इतने में समर्थ को गुस्सा आ जाता है और वो बोलते हैं कि तू झूठ बोल रही है। वहीं ये सब देखकर अभिषेक का दिल काफी टूट जाता है और वो फूट-फूटकर रोने लगते हैं। घर के सभी सदस्य अभिषेक को संभालते हैं।