
इस वीडियो में करणवीर (Karanvir Bohra)अपनी तीनों बेटियों के साथ नज़र आ रहे हैं।
मुंबई. टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) के घर पर ख़ुशियों ने दस्तक दी है। करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और टीजे सिद्धू के घर पर नन्ही परी आई है। एक्टर ने खुद वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में करणवीर (Karanvir Bohra)अपनी तीनों बेटियों के साथ नज़र आ रहे हैं।
इस वीडियो में करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) अपनी दोनों बेटियों से कह रहे हैं- ‘बहन आ गई..बहन आ गई। अब ये घर और भी मजेदार होने वाला है.. चार्लीज एंजेल्स इन द हाउस..वहीं साइड से करणवीर की पत्नी टीजे कहती हैं कि ‘गर्ल पावर’।
एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं अपने नसों में दौड़ रही खुशी की तरंगों को सोच भी नहीं सकता..मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मैं तीन बेटियों का पिता बन गया हूं। याहू… जिंदगी इससे बेहतर नहीं हो सकती…सोचो मेरी जिंदगी की तीन रानियों के साथ दुनिया चलाना कैसा होगा। ‘
एक्टर ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरी जिंदगी में इन परियों को लाने के लिए थैंक्यू। मैं इनका सबसे बेस्ट ख्याल रखूंगा क्योंकि ये मेरी तीन देवियां हैं। मेरी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती। आप मुझे चार्लीज भी कह सकते हैं क्योंकि ये मेरी तीन परियां हैं… मेरी अल्फा, ची और ओमेगा। ‘
View this post on Instagram
करणवीर (Karanvir Bohra) और टीजे के फैंस दोनों को ढेर सारी बधाईयाँ दे रहे हैं। वहीं, करणवीर ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर बेबी ट्रॉली लेकर हॉस्पिटल के अंदर जाते नजर आए थे। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हॉस्पिटल एंटर कर रहा हूं जैसे… लव मेरा हिट हिट…गुड न्यूज किसी भी समय…लड़का हो या लड़की मैं लकी होने वाला हूं। ‘
View this post on Instagram
बता दें कि, करणवीर और टीजे सिद्धू ने लॉकडाउन के दौरान प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वे एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। इससे पहले करणवीर अक्टूबर 2016 में अपनी जुड़वा बेटियों के पिता बने थे। वह अक्सर अपनी बेटियां राया बेला और विएना के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।