Khatron Ke Khiladi 12
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : कलर्स (Colors) का लोकप्रिय (Popular) एडवेंचर (Adventure) रियलिटी शो (Reality Show) ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) के 12वें सीजन को देखने के लिए दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। उनका यह इंतजार बस कुछ घंटों में ही खत्म होने वाला है। ये शो आज से ऑनएयर होने वाला है। इस सीजन में कई मशहूर हस्तियां प्रतिभागी के रूप में स्टंट करती नजर आएंगी। इस शो का नया प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

    जिसमें सभी प्रतिभागी अलग-अलग तरह का खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे है। जिसे देखकर दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह गई है। प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस सीजन होगा वो जो किसी ने सोचा नहीं होगा। देखिये खतरों के खिलाड़ी आज से, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर! इस शो के 12वें सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे है। यह शो आज रात 9 बजे से कलर्स पर प्रसारित होगा।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    दर्शक इस शो को हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे केवल कलर्स टीवी पर देख पाएंगे। इस शो के 12वें सीजन में शिवांगी जोशी, सृति झा, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारूकी, चेतना पांडे, कनिका मान, राजीव अदतिया, मोहित मलिक, निशांत भट्ट और तुषार कालिया प्रतिभागी के रूप में नजर आएंगे।