फिर से टेलीकास्ट होगा रामायण-महाभारत

मुंबई. कोरोनावायरस के देश में 21 दिन तक लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन के कारण कई लोग अपने घर पर बैठे है। ऐसे में लोग अपना वक्त बिताने के लिए मनोरंजन का सहारा लेते है। लेकिन, कोरोनावायरस के कारण

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस के देश में 21 दिन तक लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन के कारण कई लोग अपने घर पर बैठे है। ऐसे में लोग अपना वक्त बिताने के लिए मनोरंजन का सहारा लेते है। लेकिन, कोरोनावायरस के कारण मनोरंजन इंडस्ट्री पर असर हुआ है। कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग रुक गयी है। वही, कई फिल्मों की रिलीज भी टल गई है। ऐसे में लगभग सभी टीवी चैनल पुराने शो फिर से टेलीकास्ट कर रहे है। वही, अब दूरदर्शन ने भी महाभारत और रामायण जैसे दो सुपरहिट शो फिर से दिखाने का फैसला लिया है।

मिली हुई खबर के मुताबिक, प्रसार भारती के शशि शेखर ने ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते इस बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया की जल्द ही यह दोनों शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किये जायेंगे।

आपको बता दें कि रामानंद सागर कृत रामायण की शूटिंग सन 1987 में हुई थी। वही बी। आर। चोपड़ा कृत महाभारत की शूटिंग सन 1988 में हुई थी।रामायण और महाभारत दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में हैं। इस शो में काम करने वाले सितारों ने भी लोगो के दिलों में जगह बना ली थी। कई लोग तो शो के किरदार के नाम से ही सितारों को पहचानते है।