
मुंबई : मशहूर (Famous) टेलीविजन (Television) चैनल (Channel) जी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ सीजन 5 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। इस सीजन की ट्रॉफी को असम के नोबोजित नारज़ारी ने जीता है। नोबोजित नारज़ारी की उम्र महज 8 साल है। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने डांस का जलवा दिखाकर जजों का दिल जीत लिया है। उनके डांस परफॉर्मेंस को देखकर सभी चकाचौंध हो गए। नोबोजित नारज़ारी को ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ की ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी के रूप में मिला है।
नोबोजित नारज़ारी ने 2 सालों के सफल अभ्यास के बाद अपने टैलेंट को ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के मंच पर दिखाया है। टॉप 5 कंटेस्टेंट में से नोबोजित नारज़ारी को विजेता चुना गया। वहीं अप्पन फर्स्ट रनर अप और आध्याश्री सेकंड रनर अप बनें। तीन महीनों की कड़ी डांस टक्कर के बाद आखिरकार 26 जून 2022 को विजेता की घोषणा कर दिया गया। प्रीमियर एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट में नोबोजित नारज़ारी, आध्याश्री, इशिता और अप्पन का चयन किया गया था। नोबोजित नारज़ारी अपने इस जीत से काफी खुश है। इतना ही नहीं उन्होंने ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ का धन्यवाद किया है।
View this post on Instagram
नोबोजित नारज़ारी ने अपने जीत का श्रेय अपनी गुरु दीपिका को दिया है। इतना ही नहीं वो जीती हुई प्राइज मनी से अपनी दीपिका मैम के लिए एक डांस क्लास भी खोलना चाहते है। ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ के जजेस रेमो डिसूजा, मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे को भी नोबोजित नारज़ारी ने धन्यवाद किया और अपनी जीत की खुशी जाहिर की। उनके इस जीत से उनके परिवार के साथ-साथ उनके स्कूल के दोस्त भी काफी खुश है। बीते रविवार को ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी पहुंचे थे।