
मुंबई : मशहूर टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) नए शो ‘बरसातें’ (Barsatein) में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस शो से दोनों ही टीवी पर अपना कमबैक कर रहे हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है। जिसे कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। प्रोमो में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की पहली मुलाकात में ही उनके बीच नोंख-झोंक देखने को मिल रही है।
प्रोमो का सीन बारिश का है। जिसमें शिवांगी जोशी छतरी लिए नजर आ रही हैं। वो अपने लिए एक कैब रोकती हैं। वो कैब का गेट ओपन करके उसमें बैठने के लिए अपनी छतरी बंद ही कर रही होती हैं कि इतने में कुशाल टंडन आकर कैब में बैठकर शिवांगी को बिना भाव दिए उन्हें लुक्स देकर वहां से चले जाते हैं।
प्रोमो में कुशाल टंडन का डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है। वहीं शिवांगी जोशी भी सलवार-कमीज पहने देसी लुक में खूबसूरत दिख रही हैं। एकता कपूर के इस रोमांटिक लव स्टोरी सीरियल के प्रोमो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वो इस शो को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। टीवी चैनल सोनी एंटरटेनमेंट पर जल्द ही शो ‘बरसातें’ का प्रीमियर होगा।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुशाल टंडन आखिरी बार शो ‘बेहद’ में नजर आए थे। वहीं शिवांगी जोशी सीरियल ‘बेकाबू’ में कैमियो रोल में दिखाई दी थीं। दोनों की टीवी पर वापसी को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।