इस दिन से टीवी पर फिर से टेलीकास्ट होगा रामायण

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण भारत सरकार ने पुरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसे में लोगों का घर पर टाइम बिताना काफी मुश्किल हो रहा है। लेकिन, इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। दूरदर्शन का

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण भारत सरकार ने पुरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसे में लोगों का घर पर टाइम बिताना काफी मुश्किल हो रहा है। लेकिन, इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। दूरदर्शन का पॉपुलर शो रामायण फिर से टेलीकास्ट होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए इस बात का ऐलान किया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9। 00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9। 00 बजे होगा। बता दें कि , पिछले काफी दिनों से चर्च थी कि, दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि, अब सरकारने इस बात पर मुहर लगाते हुए रामायण के प्रसारण का वक्त का भी ऐलान किया है।

रामानंद सागर की रामायण हर किसी को पसंद है। इस शो के किरदारों ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था। इस शो को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। उसके बाद से आज तक रामायण पर कई शो बनाए गए। लेकिन, रामानंद सागर की रामायण जैसे कोई और कमाल नहीं दिखा पाया है।