Monalisa
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री (Industry) की जानी-मानी अभिनेत्री (Actress) मोनालिसा (Monalisa) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव (Active) रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। वहीं फैंस को भी अदाकारा के पोस्ट का इंतजार रहता है। अभिनेत्री आज के दिन को एक खास दिन के रूप में मना रही है। दरअसल, मोनालिसा के इन्स्टाग्राम पर 5 मिलियन फैंस फॉलोइंग पूरे हो गए है। जिससे अभिनेत्री खुशी से झूम उठी है।

    इतना ही नहीं उन्होंने एक खास अंदाज में अपने प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया है। एक्ट्रेस ने अपने इस खुशी का एक वीडियो बनाकर अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किया है। पोस्ट वीडियो में अभिनेत्री बॉलीवुड कि फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के गाने ‘कुडी नु नचने दे’ पर थिरकती नजर आ रही है। वो अपने लंबे बालों को भी लहराती दिखाई दे रही है। अभिनेत्री वीडियो में काफी खुश नजर आ रही है। मानों जैसे उन्हें सारे जहां कि खुशी एक साथ मिल गई हो। अभिनेत्री ने अपने इस करोड़ों कि खुशी को बयां करते हुए अपने कैप्शन में लिखी, ‘मेरे पास इस खुशी को जाहिर करने के लिए कोई शब्द नहीं है… धन्यवाद!

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मुझे इस खुशी को देने के लिए मेरे 5 मिलियन इन्स्टाग्राम के परिवार को दिल से धन्यवाद!’ उनके इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के बधाईयों का तांता लगा हुआ है। मोनालिसा अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अपना सफल किरदार निभा चुकी है। अभिनेत्री स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी अपने पति विक्रांत के साथ पार्टिसिपेट कर चुकी है। स्मार्ट जोड़ी के मंच पर इस जोड़ें ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था।