Pathan
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी अभिनीत (Starring) आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘पठान’ (Pathan) से जुड़ी एक बड़ी जानकारी (Information) आज अपने प्रशंसकों (Fans) को दी है। उनके इस आगामी फिल्म के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना है। इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा। किंग खान ने खुद इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम के जरिए दिया है।

    उन्होंने ‘पठान’ फिल्म के इंट्रो वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘मुझे पता है कि देर हो चुकी है… लेकिन तारीख याद रखना… पठान का समय अब शुरू होता है… 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। यशराज फिल्म के साथ पठान का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं।’ अब उनके इस पोस्ट से दर्शकों में थोड़ा उदासी का माहौल है। क्योंकि, उन्हें इस फिल्म का आनंद लेने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी दर्शक इससे काफी खुश है। इसका अंदाजा पोस्ट पर लाइक देखकर लगाया जा सकता है। अभिनेता के इस पोस्ट पर अब तक 27 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    इस आगामी फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, दुबई और स्पेन के कई जगहों पर हुई है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। किंग खान अपने वर्कफ्रंट को लेकर काफी एक्टिव है। उनके आगामी फिल्मों की लिस्ट बड़ी है। जिसमें नयनतारा के साथ फिल्म ‘लॉयन’, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और करीना कपूर के साथ फिल्म ‘सारे जहां से अच्छा’ फिल्में शामिल है।