Hrithik Roshan
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन (Action) हीरो (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने दर्शकों (Audience) के साथ एक उदास करने वाली खबर साझा किया है। उन्होंने अपने अभिनीत आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित फिल्म ‘फाइटर’ अब 26 जनवरी 2023 को रिलीज नहीं होगी। इसके रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

    जिसमें बताया गया है कि ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘फाइटर’ 28 सिंतबर 2023 को रिलीज होगी। इस खबर से प्रशंसकों में उदासी छा गई है। दर्शक जहां इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट और आगे बढ़ जाने से फैंस एक्टर से खफा हो गए है। ममता आनंद द्वारा निर्मित फिल्म ‘फाइटर’ में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने की मिलेगी। ये भारत की पहली एरियल फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण ममता आनंद, अंकु पांडे और रामों चिब्ब कर रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    इसके अलावा ऋतिक रोशन कई आगामी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। ऋतिक रोशन पुष्कर की फिल्म ‘विक्रम वेधा रिमेक’ में सैफ अली खान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं एक्टर ‘कृष 4’ में भी नजर आएंगे। ऋतिक रोशन फराह खान की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ में कैटरीना कैफ के साथ अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।