The Kashmir Files
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : केंद्रीय मंत्री (Union Minister) हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने मंगलवार (Tuesday) को, विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म (Film) ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की प्रशंसा की और कहा कि इस फिल्म को भारत की सिनेमा यात्रा में एक मील के पत्थर के तौर पर याद रखा जाएगा। फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडितों पर आधारित है।

    केंद्रीय आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्री ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म बनाने में कश्मीरी पंडितों के साथ “पूरा न्याय” किया है और इससे “हमारे आधुनिक इतिहास का एक काला अध्याय खुल गया है।” हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा, ‘द कश्मीर फाइल्स को भारत की सिनेमा यात्रा में मील के एक पत्थर के तौर पर याद रखा जाएगा।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hardeep Singh Puri (@hardeepspuri)

    विवेक अग्निहोत्री ने हमारे आधुनिक इतिहास के एक काले अध्याय को खोल दिया है। उन्होंने संवेदनशीलता से कहानी को पर्दे पर उतारा है और कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा के साथ पूरा न्याय किया है।’ गत सप्ताह रिलीज हुई फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी अहम भूमिका में हैं। (एजेंसी)