Sanjay Raut said on making Kashmir files tax free in Maharashtra, said- the politics that is happening about the film is not right
Photo- Twitter

    Loading

    मुंबई : विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म (Film) ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कम बजट (Budget) में तैयार इस फिल्म ने रिलीज (Release) के तीसरे दिन ही अपनी लागत को वसूल लिया था। लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने देश के नेताओं को भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। ये फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की कहानी को दर्शाता है।

    इस फिल्म को अब तक कई राज्यों ने टैक्स फ्री भी कर दिया है। जिसमें हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा और कर्नाटक शामिल है। इस फिल्म पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स को बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है। जिससे यूजर्स बड़ी आसानी से इस फिल्म को डाउनलोड कर ले रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    जिससे उन्हें सिनेमाघरों में जाने की जरुरत नहीं है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ का लिंक कई वेबसाइट पर मौजूद हो चुका है। जिसमें टेलीग्राम भी शामिल है। इस सोशल प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म की फाइल्स उपलब्ध है। ये फिल्म दो साइज में उपलब्ध है। जिसमें 480P रेज्योलूशन में 512MB का और हाई रेज्योलूशन में 1.4GB में उपलब्ध है। ये पूरी फिल्म टेलीग्राम के कई चैनल पर उपलब्ध हैं। और यूजर्स बड़ी आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते है। जिससे निर्माता को एक बड़ा नुकसान हुआ है। गौरतलब है की ये फिल्म पहले भी ऑनलाइन लीक हुई थी, लेकिन इसे तुरंत ही साइट्स से हटा दिया गया था।