
मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) आदिवी शेष (Adivi Shesha) की अभिनीत (Starring) फिल्म ‘मेजर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म में उनका किरदार आदिवी शेष निभा रहे है। ये घटना साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का है। जिसमें मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने लोगों की जान को बचाने के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया था। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। थिएटरों में इस फिल्म को देखते वक्त दर्शकों के आंखों से आंसू छलक रहे है।
लोग आदिवी शेष के देशभक्ति को देखकर लोग उन्हें सलाम कर रहे है। इस फिल्म में आदिवी शेष के अलावा एक्ट्रेस सई मांजरेकर, प्रकाश राज, शोभिता धूलिपाला और रेवती भी अपने अहम भूमिका में है। शशि किरन टिक्का द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण महेश बाबू, शरत चंद्रा और अनुराग रेड्डी ने किया है। दर्शकों ने इस फिल्म को 4/5 की रेटिंग दिया है। ये फिल्म लोगों के दिलों को छू रही है। फैंस इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे है। प्रशंसक इस फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया के जरिए भी कर रहे है।
View this post on Instagram
एक यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘पूरी फिल्म में आदिवी शेष इमोशनल राइड…. निश्चित तौर पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में बनी यह पहली फिल्म है… मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि!’ दूसरे यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘आदिवी शेष की मेजर फिल्म रिलीज हो चुकी है। जिस तरह से फिल्म को बताया गया है, मैं मंत्रमुग्ध हूं। अद्भुत निर्देशन, हर एक व्यक्ति द्वारा शानदार प्रदर्शन। जय हिन्द!’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मेजर यह फिल्म एक इमोशन है। अच्छा पहला हाफ और आखिरी 45 मिनट हर एक को सलाम निश्चित रूप से आपको ठिठुरता और रोमांचित करता है….’