Amitabh Bachchan
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो कौन बनेगा करोड़पति 13′ (KBC 13) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। ‘कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 13)’ में आपने अक्सर कंटेस्टेंट्स को अपने घर-परिवार के किस्से कहते सुना होगा। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अक्सर अपने पुराने किस्से कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर करते हैं। इस शो में जो भी कंटेस्टेंट आता है अमिताभ उन सबके साथ खूब मस्ती करते है। ऐसे में अब हाल ही में अमिताभ बच्चन का शो विवादों में घिर गया है। 

    दरअसल ट्विटर पर लोगों में शो के मेकर्स पर गलत सवाल पूछने का आरोप लगाया है। हाल ही में सोमवार का एपिसोड खत्म होने के बाद अश्विनी शर्मा नाम के एक यूजर ने एक सवाल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। सवाल ये था कि  भारत के किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में दरबार प्रथा को खत्म करने का फैसला किया है जिसकी शुरुआत साल 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने की थी?, इस सवाल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने लिखा ये सवाल गलत है। दरबार प्रथा डोगरा महाराज रणबीर सिंह ने 1872 में शुरू की थी। महाराज गुलाब सिंह का निधन 1857 में ही हो गया था।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग शो के टीम पर सवाल उठा रहे हैं। अभी तक मेकर्स के तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। गौरतलब है कि इस सीजन में अब तक 1 ही करोड़पति मिला है। अब देखते हैं और किसकी किस्मत चमकती है।