Photo: Instagram
Photo: Instagram

Loading

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। पहले ये फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 25 जून कर दी गई। अब खबर है कि इस फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

बदलेंगे फिल्मों के समीकरण

सूत्रों के मुताबिक जवान की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से कई फिल्मों के समीकरण बदल सकते हैं। रणबीर कपूर की ‘एनीमल’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ भी इसी दिन रिलीज हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो इसका नुकसान तीनों ही फिल्मों को हो सकता है। इसलिए शाहरुख खान इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर असमंजस में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में VFX का काफी सारा काम बाकी है। इसलिए कोई भी फिल्म का सही रिलीज डेट बता पाने में असमर्थ है।

‘एनिमल’ से भिड़ सकता है ‘जवान’

सूत्रों के मुताबिक रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की रिलीज डेट बदली जा सकती है, ताकि ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर उसकी भिड़ंत ना हो। एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली ‘जवान’ में  शाहरुख खान के अलावा सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और नयनतारा भी अहम रोल में नजर आएंगे। शाहरुख खान पिछली बार जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। 500 करोड़ की कमाई के साथ पठान इस साल की अब तक की सबसे सक्सेसफुल फिल्म साबित हुई है।