Uunchai Shooting Wrap
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Legend) अभिनेता (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने दर्शकों (Audience) के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। उनकी अभिनीत (Starring) आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘ऊंचाई’ (Uunchai) की शूटिंग (Shooting) खत्म हो गई है। उनकी अभिनीत इस फिल्म में कई मशहूर कलाकार अपनी मुख्य भूमिका निभा रहे है। जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और सारिका इस फिल्म में अपना किरदार निभा रहे है। इस फिल्म की शूटिंग कई जगहों पर हुई है।

    जिसमें कुछ सीन की शूटिंग हरियाणा के फरीदाबाद जिला में स्थित राजा नाहर सिंह महल में हुआ तो कुछ दिल्ली में हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत बीते साल नेपाल से हुई थी। जहां अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के सीन की शूटिंग हुई थी। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शुरू में सूरज बड़जात्या के साथ खड़े दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं वीडियो में इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अनुपम खेर निर्देशक सूरज बड़जात्या को गले लगाते भी नजर आए और उन्होंने उनका धन्यवाद भी किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    सूरज बड़जात्या इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है। वीडियो में अनुपम खेर अपनी पूरी टीम के साथ खुशी से झूमते-उछलते दिखाई दे रहे है। वो अपने इस फिल्म की शूटिंग को खत्म करके काफी खुश है। अनुपम खेर सिनेमाघरों में इस फिल्म के रिलीज होने के लिए काफी उत्साहित है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    हालांकि, अभी फिल्म के रिलीज के डेट की कोई घोषणा नहीं हुई है। उनके इस खबर से उनके फैंस भी काफी खुश है। अनुपम खेर बहुत जल्द विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ में अपनी भूमिका निभाएंगे।