इस तारीख को रिलीज होगा ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर, राजकुमार राव और कृति सेनन एक बार फिर करेंगे रोमांस

    Loading

    The trailer of ‘Hum Do Hamare Do’ will be released on this date, Rajkummar Rao and Kriti Sanon will romance once again: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कृति सेनन (kriti Sanon) की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ (Hum Do Hamare Do) में अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी महीने 29 तारीख को रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। एक के बाद एक ‘हम दो हमारे दो’ का पोस्टर रिलीज करने के बाद अब मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजकुमार राव ने खुद फिल्म का एक पोस्टर जारी कर फैंस को जानकारी दी है। अभिनेता ने बताया कि ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर 11 अक्टूबर को रिलीज होगा।‘

    वहीं अदाकारा कृति सेनन ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा ‘इस दीवाली हमारा परिवार आपके परिवार का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। फिल्म 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इससे पहले 11 अक्टूबर को देखें ‘हम दो हमारे दो’ का धमाकेदार ट्रेलर… ।‘

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

     

    ‘हम दो हमारे दो’ फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा परेश रावल, रत्ना पाठकर शाह, अपारशक्ति खुराना, मनुऋषि चड्ढा और प्राची शाह जैसे कलाकार दमदार किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है। फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी से भरपूर है।