File Pic
File Pic

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर कई नेटिज़न्स ने आमिर खान की फिल्म के बहिष्कार की मांग की थी। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा का ट्रेंड भी वायरल हो गया था। इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा। इसके बाद अब जिन लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है वे अब इसे घर पर देख सकेंगे। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

    बताया जा रहा है कि यह फिल्म 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव, वायकॉम 18 स्टूडियोज ने किया है। फिल्म ने पहले दिन 11.70 करोड़, दूसरे दिन 7.26 करोड़ और तीसरे दिन 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर, मोना सिंह और अभिनेता नागा चैतन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

    इस समय दर्शक थिएटर के बजाय ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो दर्शक फिल्म को ओटीटी पर देखते हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म शबास मिठू रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म भारत में नंबर एक पर ट्रेंड करने लगी।