संध्या मुखोपाध्याय के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा इलाज

    Loading

    मुंबई : जानी-मानी गायिका (Singer) संध्या मुखोपाध्याय (Sandhya Mukhopadhyay) की हालत अभी भी नाजुक है, लेकिन इसमें पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है। यह जानकारी उस अस्पताल (Hospital) ने दी, जहां उनका इलाज चल रहा है। गायिका कोविड-19 (Covid-19) से पीड़ित है। संध्या मुखोपाध्याय ऑक्सीजन (Oxygen) सपोर्ट (Support) पर है।

    अस्पताल ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘गायिका की हृदय गति अनियमित है, जिसके लिए वह दवा ले रही है। साथ ही उनका रक्तचाप बनाए रखने के लिए भी उन्हें दवा दी जा रही है।’ आगे कहा, ‘उनके कई अंगों में दिक्कत है और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वह अच्छी तरह से संवाद कर रही है। उनकी समग्र क्लीनिकल ​​स्थिति स्थिर लेकिन नाजुक है।’

    एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है

    डॉक्टरों की एक टीम एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रही है। उन्हें गुरुवार शाम को कोरोना वायरस ​​​से संक्रमित पाए जाने के बाद सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से इस निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। गायिका ने इस सप्ताह की शुरुआत में पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय गायिका, संध्या मुखोपाध्याय ने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाए है। उन्होंने एस डी बर्मन, मदन मोहन, नौशाद, अनिल विश्वास और सलिल चौधरी जैसे संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है। (एजेंसी)