प्रकाश राज की दूसरी शादी पर खूब मचा था शोर, डांस कोरियोग्राफर संग किया था ब्याह

    Loading

    मुंबई: अभिनेता-राजनेता प्रकाश राज (Actor-politician Prakash Raj) जोकि तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं, इंडस्ट्री में अभिनेता सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। आज प्रकाश राज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 26 मार्च 1965 को हुआ था। काम के अलावा अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते है।  

    24 अगस्त 2010 में प्रकाश राज ने डांस कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी कर सभी को चौका दिया। दोनों की उम्र में काफी लंबा फासला था। इस शादी से प्रकाश राज को एक बेटा है जिसका नाम वेदांत है। अभिनेता की पहली शादी ललिता कुमारी से हुई थी। आपसी अनबन के बाद साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इन दोनों की दो बेटियां हैं।  जिसके नाम मेघना और पूजा हैं।

    प्रकाश राज के काम की बात करें तो, वो कई फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। इन फिल्मों में मणि रत्नम की आगामी म,मूवी ‘Ponniyin Selvan’ भी शामिल है।