Diwali 2022
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : आज पूरे देश में दिवाली (Diwali) का त्योहार (Festival) बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड जगत (Bollywood World) में भी हर त्योहारों की तरह ही दिवाली का भी त्योहार बड़े ही शानदार तरीके से मनाते है। यहां तक कि कई सेलेब्स अपने घर पर दिवाली पार्टी का भी आयोजन करते है। जहां सितारों का मेला लगा देखने को मिलता है। इस बार भी दिवाली पार्टी का आयोजन कई सितारें अपने घर पर रख रहे है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि हिंदू सेलेब्स के साथ-साथ कुछ मुस्लिम स्टार्स भी दिवाली पर्व को दिल खोलकर मनाते है साथ ही अपने घर पर दिवाली पार्टी भी रखते हैं।

    जी हां, अपने बिल्कुल सही सुना बॉलीवुड के कई ऐसे मुस्लिम सितारें है जो दिवाली त्योहार को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। तो आइए एक नजर डालते है उन स्टार्स पर जो दिवाली त्योहार को उत्साह के साथ मनाते है।

    सलमान खान (Salman Khan) :

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हर त्योहार को बड़े धूमधाम से मानते है। चाहे वो ईद हो या फिर दिवाली उत्सव सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ हर त्योहार को बड़े शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते है। हर दिवाली पर सलमान खान की फैमिली एक बड़ा डिनर का आयोजन करते हैं और पटाखे भी फोड़ते हैं। इतना ही नहीं उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट को लाइटों से एक नई-नवेली दुल्हन की तरह सजाया जाता है। हालांकि, इस वक्त सलमान खान डेंगू से रिकवर हो रहे है। वो इन दिनों अपने घर पर बेड रेस्ट पर है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को भी ब्रेक किया है साथ ही इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ को करण जौहर होस्ट कर रहे है।

    शाहरुख खान (Shahrukh Khan) :

    बॉलीवुड के एक्टर और ‘किंग ऑफ रोमांस’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान अपने धर्म के त्योहारों के साथ-साथ हिंदू धर्म के त्योहार को भी अपने परिवार के साथ मनाते हैं। वो अपने घर मन्नत पर दिवाली का त्योहार अपने पूरे परिवार के साथ मनाते है। वो अपने घर पर दिवाली पार्टी का भी आयोजन करते हैं। हालांकि, इस बार वो कोविड – 19 के चलते अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन नहीं करेंगे।

    सैफ अली खान (Saif Ali Khan) :

    बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान भी अपनी फैमिली के साथ दिवाली बड़े धूमधाम से मनाते है। पटौदी खानदान हर साल दिवाली सेलिब्रेट करता है। 

    आमिर खान (Aamir Khan) :

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान भी अपने परिवार के साथ दिवाली बड़े उत्साह के साथ मनाते है। वो हर साल अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं।