Raksha Bandhan 2022
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का पर्व करीब में हैं। बहने इस दिन की तैयारियां जोरों-शोरों से कर रही हैं। तो वहीं कुछ बहने (Sisters) इस दिन की तैयारियां पूरी भी कर चुकी हैं। ये त्योहार (Festival) इस बार 11 अगस्त को है। ये दिन भाई-बहनों के लिए बेहद खास होता हैं। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर इस त्योहार को मनाती हैं। ये सिलसिला सेलेब्स में भी देखने को मिलता हैं। सितारें भी इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। तो वहीं इस साल ये त्योहार कई सेलेब्स की बहनों की आंखें नम करने वाला हैं।   

    सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) – बॉलीवुड के चहेते अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु रहस्मयी कारणों से जून 2020 में हो गई। इस मामले में किसी ने इसे सुसाइड बताया तो वहीं कुछ लोगों ने इसे हत्या करार दिया। सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे अपनी चार बहनों नीतू सिंह, प्रियंका सिंह, श्वेता सिंह और मीतू सिंह को छोड़ गए हैं। जिसकी राखी इस साल सूनी रहेगी। वो अपने भाई की कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र नहीं बांध पाएंगी क्योंकि इन चार बहनों के सुशांत सिंह राजपूत इकलौते भाई थे।

    इतना ही नहीं साल 2020 के रक्षा बंधन पर इन बहनों ने अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी। जिसमें लिखा, ‘पूजा की थाल सजी है। आरती का दीया भी जल रहा है। हल्दी-चंदन का टीका भी है। मिठाई भी है। राखी भी है। बस वो चेहरा नहीं है जिसकी आरती उतार सकूं। वो ललाट नहीं है जिसपर टीका सजा सकूं। वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं। वो मुंह नहीं जिसे मीठा कर सकूं। वो माथा नहीं जिसे चूम सकूं। वो भाई नहीं जिसे गले लगा सकूं।’ 

    सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) – मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस गोलीबारी में सिद्धू मूसेवाला को लगभग 20 गोलियां लगी थी। जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। खबरों के मुताबिक इस हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। सिद्धू मूसे वाला की मुंह बोली बहन अफसाना खान की भी ये राखी सूनी होगी। अफसाना खान भी एक मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। 

    सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) – एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते 2 सितंबर 2021 को हो गया था। उनके जाने के बाद उनकी मां और उनकी दोनों बहनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस साल नीतू शुक्ला और प्रीति शुक्ला भी अपने भाई के कलाई पर राखी नहीं बांध पाएंगी।  

    निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) – ‘बिग बॉस 14’ की फाइनलिस्ट निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली की मौत कोरोना के चलते साल 2021 में हो गया था।

    भाई के जाने से निक्की तंबोली टूट सी गई थी। वो अपने भाई के जाने का दुख भी जाहिर की थी। निक्की तंबोली की भी ये राखी सूनी होगी।