Karan Johar Biopic
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : फिल्ममेकर (Filmmaker) करण जौहर (Karan Johar) और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) में काफी खास बॉन्डिंग हैं। जो आए दिन देखने को मिलती है। वहीं अब करण जौहर ने अपने एक इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इंटरव्यू में अपने बायोपिक में रणवीर सिंह को अहम भूमिका निभाने के लिए अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। वो चाहते हैं कि उनकी जीवनी में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाए।

    रोपोसो नामक एप को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने रणवीर सिंह को अपनी बायोपिक के लिए बेस्ट एक्टर बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने रणवीर सिंह को गिरगिट बताते हुए कहा कि वो अक्सर रंग बदलते रहते हैं इसलिए वो मेरी भूमिका निभाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। करण जौहर ने अपने जीवन की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाए जाने को लेकर कहा कि उनका बचपन काफी अच्छा रहा है। उनके पैरेंट्स ने उन्हें कई अच्छी सीख दी है। फिल्ममेकर ने आगे कहा कि वह कोई नार्मल बच्चों की तरह नहीं थे।

    उनके कुछ ऐसे इमोशन थे। जिसे लेकर वो डरे हुए रहते थे। इसकी उन्हें कीमत भी चुकानी पड़ी है। ये उनके लिए आसान नहीं था। वो जब भी पीछे मुड़कर अपने बीते जीवन को देखते हैं तो उन्हें उससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। करण जौहर अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई फिल्में दे चुके हैं। जिसमें ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी कई फिल्में शामिल है। बता दें कि करण जौहर अब तक कई पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं।

    करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।