श्रीदेवी नहीं ये अभिनेत्री थी बोनी कपूर की ‘पहली क्रश’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने साल 1996 में श्रीदेवी (Sridevi) से शादी की थी लेकिन साल 2018 में एक्ट्रेस का निधन हो गया। बोनी अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हैं। ऐसे में अब बोनी ने एक और तस्वीर शेयर की हैं। लेकिन इस बार बोनी बे ये तस्वीर अपनी ‘पहले क्रश’ के साथ शेयर की हैं। 

    दरअसल बोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बोनी ने काले रंग की हुंडी और मैचिंग पैंट पहना हुआ है। जबकि शर्मिला ने कुर्ता में नजर आ रही हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि तस्वीर हाल ही में क्लिक की गई थी या नहीं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

    तस्वीर को कई लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीं। ऐसे में अब बोनी की सबसे छोटी बेटी खुशी कपूर ने पोस्ट को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। वहीं अभिनेता-राजनेता खुशबू सुंदर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि- “हर किसी की ड्रीम वुमन .. कश्मीर की कली हमेशा के लिए।” 

    गौरतलब है कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना सूरी से शादी की थी और 1996 में तलाक दे दिया था। उन्हें इस शादी से बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर हैं। फिर बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। श्रीदेवी की साल 2018 में मौत हो गई थी। उन्हें दूसरी शादी से दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।