Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti sanon) ने एक साथ फिल्म  हीरोपंती (Heropanti) से बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों की जोड़ी को इस फिल्म बहुत पसंद किया था। ऐसे में दोनों के फैंस उन्हें फिर से एक साथ देखने के लिए एक्ससिटेड है। दोनों के फैंस लंबे वक़्त से उनके अपकमिंग फिल्म गणपत (Ganapath) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। फिल्म की शूटिंग इस वक़त यूके में चल रही है। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आई हैं। 

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस के लिए जानें जाते है। टाइगर एक एक्शन स्टार है। जो अपने फिट शरीर और भीषण फिटनेस शासन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब टाइगर ने अपने शूट की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की हैं। वीडियो में टाइगर शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।

    वीडियो में टाइगर अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो अभिनेता के एक्शन सीक्वेंस का हैं। वीडियो शेयर करते हुआ टाइगर ने कैप्शन में लिखा- ‘तैय्यर रहना !!! गॉड के आशीर्वाद से जनता को मिलने आ रिले है। #गणपथ आपके आस-पास के सिनेमाघरों में अगला 23rd दिसंबर क्रिसमस पर रिलीज होगा।  #1YearToGanapath

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    गौरतलब है कि फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में टाइगर को पता चलेगा की उनके पिता भी बॉक्सिंग किया करते थे। टाइगर के पिता का किरदार फिल्म में बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है। इसलिए मेकर्स अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए एक्ससिटेड है। 

    गौरतलब है कि इस फिल्म का बड़ा हिस्सा की शूटिंग यूके होगा। हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने अपना लंदन का शेड्यूल पूरा किया था। फिल्म की शूटिंग वहां लगभग दो महीने तक चलने वाली है। अमिताभ बच्चन जल्द ही टीम को ज्वाइन कर सकते है।