टाइगर श्रॉफ ने ‘गणपत’ का एक्शन वीडियो शेयर कर किया यूके शेड्यूल का अनाउंसमेंट

    Loading

    मुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti sanon) ने एक साथ फिल्म  हीरोपंती (Heropanti) से बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों की जोड़ी को इस फिल्म बहुत पसंद किया था। ऐसे में दोनों के फैंस उन्हें फिर से एक साथ देखने के लिए एक्ससिटेड है। दोनों के फैंस लंबे वक़्त से उनके अपकमिंग फिल्म गणपत (Ganapath) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। ऐसे में अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

    दरअसल पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग यूके में चल रही थी। जहां कृति और फिल्म के अन्य कलाकार पहले से ही शूटिंग कर रहे थे। ऐसे से अब टाइगर श्रॉफ ने भी अपनी टीम को यूके में ज्वाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने अधिकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट और एक एक्शन वीडियो शेयर कर दी है। टाइगर ने लिखा- ‘भगवान और जनता .. अपुन आज आप दोनों के आशीर्वाद से शुरू कर रहा हूं गणपत का यूके शेड्यूल।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    गौरतलब है कि फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में टाइगर को पता चलेगा की उनके पिता भी बॉक्सिंग किया करते थे। टाइगर के पिता का किरदार फिल्म में बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है। इसलिए मेकर्स अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए एक्ससिटेड है। 

    गौरतलब है कि इस फिल्म का बड़ा हिस्सा की शूटिंग यूके होगा। हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने अपना लंदन का शेड्यूल पूरा किया था। फिल्म की शूटिंग वहां लगभग दो महीने तक चलने वाली है। अमिताभ बच्चन जल्द ही टीम को ज्वाइन कर सकते है।