Happy Birthday Dharmendra
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) धर्मेंद्र (Dharmendra) आज अपना 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में हुआ था। एक्टर इस उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो एक्टर के साथ-साथ निर्माता और राजनीतिज्ञ भी हैं। धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है, लेकिन वो धर्मेंद्र के नाम से मशहूर हैं। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके है।

    उन्हें बॉलीवुड का ‘ही मैन’ भी कहा जाता है। वो छह दशक से अधिक अपने एक्टिंग करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों में अपने सफल एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। जिसमें फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल है। धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो कई फिल्मों में अपने मुख्य भूमिका में नजर आएं। जिसमें ‘सूरत और सीरत’, ‘बंदिनी’, ‘दिल ने फिर याद किया’, ‘दुल्हन एक रात की’, ‘आंखें’, ‘फूल और पत्थर’, ‘शोले’ और ‘यमला पगला दिवाना’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

    धर्मेंद्र ने भाजपा पार्टी से 2004 से 2009 तक राजस्थान में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय संसद (लोकसभा) के सदस्य के रूप में काम किया। एक्टर ने 19 साल की उम्र में साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी किए थे। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं, सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं। धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल भी एक एक्टर हैं।

    बाद में साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं। एक्ट्रेस ईशा देओल और अहाना देओल। एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी कई फिल्मों में साथ काम किए हैं। धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, प्रीति जिंटा शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। एक्टर धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।