आज है आकाशदीप सहगल का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: अभिनेता आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal) 29 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1974 को मुंबई में हुआ था। आकाशदीप सहगल क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अंश का किरदार की वजह से काफी मशहूर हुए थे। शो में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था फिर भी उन्हें काफी पसंद किया गया था। इस शो में उन्होंने दुष्कर्म किया था जिसकी सजा शो में उनकी मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने खुद दी थी।  शो में दिखाया गया था कि अंश को स्मृति ईरानी यानी की तुलसी वीरानी ने गोली मार दी थी।

    इस सीरियल के बाद आकाशदीप कुछ और सीरियल किये। आखिरी बार ‘शेर ए पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह ‘में नजर आए थे। इसके बाद आकाशदीप सहगल इंडस्ट्री से दूर हो गए और अब वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। सहगल लंबे वक्त बाद फिर एक बार सुर्खियों में आए थे। मगर गलत वजह से। एक्टर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। उन पर एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर को पीटने का आरोप लगा था। पुलिस ने इस सिलसिले में एक्टर को थाने बुलाकर पूछताछ भी की थी। 

    आकाशदीप ‘बिग बॉस 5’ के प्रतिभागी रह चुके हैं। बिग बॉस के घर के बाहर निकलने बाद उनकी सलमान से किसी बात पर बहस हुई थी जिसके बाद उन्हें किसी भी सीरियल या फिल्म में काम नहीं मिला। बिग बॉस 5 के दौरान पूजा बेदी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने भी जोर पकड़ा था।