Asha
File Pic

    Loading

    मुंबई: आज है दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का जन्मदिन। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। आशा ने बॉलीवुड को हजारों सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं जो सुनना पसंद करते हैं। आशा ने राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन ने एक साथ कई हिट गाने दिए है। उनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद किया करते थे। आशा भोसले की इंडस्ट्री में संघर्ष की कहानी से ज्यादा दिल्चस्प उनकी लव स्टोरी है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं।

    आशा भोसले और आरडी बर्मन की पहली मुलाकात 1956 में हुई थी। तब तक आशा भोसले ने इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली थी। जबकि आरडी बर्मन मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के टीएनज बेटे थे। करीब 10 साल बाद आरडी बर्मन ने फिल्म तीसरी मंजिल के लिए आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया। 

    तब तक आशा और आरडी बर्मन दोनों की पहली शादी टूट चुकी थी। आशा जब 16 साल की थी जब उन्हें गणपतराव से शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद आशा खुश नहीं थी। एक दिन ऐसा आया जब आशा भोसले अपने बच्चों के साथ अपनी बहन के घर चली गईं। वहीं आरडी बर्मन अपनी पहली पत्नी रीता पटेल से अलग हो गए थे। वो रीता से इतना परेशान हो चुके थे कि घर छोड़कर होटल में रहने चले गए थे। 

    ऐसे में आशा और पंचम दा ने मिलकर एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। इस बीच दोनों को प्यार हुआ और फिर दोनों शादी कर ली। इस दौर में दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। इस बीच दोनों को प्यार हुआ और फिर दोनों शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी आसान नहीं थी। आशा की उम्र आरडी बर्मन से छह साल ज्यादा थी जिस वजह से उनकी मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। जब पंचम ने अपनी मां से शादी की अनुमति मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

    शादी के लिए आरडी बर्मन को लंबा इंतजार करना पड़ा हालांकि पंचम और आशा भोसले की ये म्यूजिकल लव स्टोरी का सफर ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और शादी के 14 साल बाद ही पंचम दा 54 साल की उम्र में निधन हो गया। लेकिन दोनों के संगीत ने आज भी उनके प्यार को बिलकुल ताजा रखा है।