आज है ईशान खट्टर का जन्मदिन, एक्टर ने 10 की उम्र में इस फिल्म में किया था डेब्यू, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

    Loading

    मुंबई: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के भाई और एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। ईशान आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे है। ईशान बॉलीवुड एक्टर राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। नीलिमा अजीम ने बतौर सिंगल मदर परवरिश की थी। ईशान ने काम वक़्त में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है। 

    ईशान को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुए कुछ ही वक़्त हुआ है। ऐसे में एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। आज फिल्म इंडस्ट्री में  बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स अपनी मूवीज में ईशान को लेना चाहते हैं। हालांकि ये बात बहुत कम ही लोगों को पता है कि ईशान ने साल 2005 में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    ईशान ने 2018 में आई अपनी फिल्म ‘धड़क’ से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन यह बात बहुत ही काम लोग जानते हैं कि ईशान ने साल 2005 में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने अपने भाई शहीद कपूर की फिल्म  ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उस वक्त ईशान की उम्र महज 10 साल थी।

    ईशान को उनकी मां ने बतौर सिंगल मदर परवरिश की हैं। दरअसल नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर शादी के 11 साल बाद ही अलग हो गए थे। ईशान का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ जुड़ा था। दरअसल दोनों अपनी फिल्म ‘धड़क’ के बाद अक्सर दोनों को साथ में मूवी और डिनर डेट पर जाते स्पॉट किया जाता थे। 

    उसके बाद अब ईशान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के साथ जुड़ा है। दोनों ने फिल्म ‘खाली पीली’ साथ किया था। फिल्म के बाद दोनों अक्सर साथ दिखाई देते है।