Happy Birthday John Abraham
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) जॉन अब्राहम (John Abraham) आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में हुआ था। वो एक एक्टर के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर, लेखक और पूर्व मॉडल भी हैं। जॉन अब्राहम ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत पंजाबी गायक जैज़ी बी के गीत ‘सूरमा’ के संगीत वीडियो से शुरू की थी। जिसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग किया। जॉन अब्राहम ने साल 2003 में बॉलीवुड डेब्यू किया।

    उन्होंने फिल्म ‘जिस्म’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। जिसके बाद वो साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम’ में भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके अलावा वो कई फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। जिसमें ‘गरम मसाला’, ‘काबुल एक्सप्रेस’, ‘दोस्ताना’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘हाउसफुल 2’, ‘रेस 2’, ‘वेलकम बैक’, ‘ढिशूम’, ‘परमाणु’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘विक्की डोनर’, ‘बाटला हाउस’, ‘वाटर’, ‘ज़िंदा’, ‘बाबुल’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसे कई फिल्में शामिल है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

    बता दें की जॉन अब्राहम कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही वो इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के सह-मालिक हैं। जॉन अब्राहम शाकाहारी भी हैं। इसके साथ ही वो एनिमल लवर भी हैं। वो अपने फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। उन्हें काजू कतली बहुत पसंद है, लेकिन वो 25 साल से काजू कतली को हाथ भी नहीं लगाए हैं। वो डेली रूटीन डायट फॉलो करते हैं। जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी 2014 को एक संयुक्त राज्य अमेरिका के निवेश बैंकर प्रिया रूंचल से शादी की है, लेकिन वो मैक्लोड गंज की मूल निवासी हैं।

    उनकी एक-दूसरे से पहली मुलाकात दिसंबर 2010 में मुंबई में हुई थी। जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान भी लीड रोल में दिखाई देंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।