आज है कमल हासन का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: साउथ इंडियन ही नहीं  बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी पहचान बनाने वाले एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) आज यानी 7 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। कमल सिर्फ एक्टर ही नहीं है बल्कि निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं। कमल एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने राजनीति में भी अपना नाम बनाया है। कमल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर  बाल कलाकार किया था। 

    कमल ने  अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 1960 में आई ‘कलाथुर कन्नमा’ में बाल कलाकार के रूप में किया। इसके बाद कमल हासन बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में दिखे। इसके बाद फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘अरंगेट्रम’ थी जो साल 1973 में आई थी। वहीं बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ थी जो साल 1981 में आई थी। 

    फिल्मों के अलावा कमल हासन निजी जिंदगी के चलते भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने दो शादियां की थी। लेकिन दोनों ही शादियां लंबे समय तक नहीं चल पाया। पहले एक्टर ने वाणी गणपति से शादी की। उनकी शादी 10 साल तक चली फिर दोनों अलग हो गए। कमल और वाणी के शादी टूटने का कारण सारिका को बताया गया था। फिर कमल ने 1988 में सारिका से शादी की। लेकिन उनके साथ भी 13 सालों का था। सारिका से कमल को दो बेटियां  श्रुति और अक्षरा हैं। 

    बताया जाता है कि सारिका से शादी के कुछ साल बाद कमल हासन सारिका की खास दोस्त गौतमी से प्यार करने लगे। सारिका को इस बात का पता चला तो वह काफी नाराज हो गईं। बाद में उन्होंने कमल हासन को तलाक देने का फैसला कर लिया और साल 2004 में उनका तलाक हो गया।