आज है राधिका कुमारस्वामी का जन्मदिन, जानें कर्नाटक सीएम एचडी कुमारस्वामी से की थी शादी पर नहीं थे सबूत

    Loading

    मुंबई: कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी (Radhika Kumaraswamy) 12 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1986 को कर्नाटक में हुआ था। राधिका कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करती हैं, वे कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी हैं। राधिका ने 2002 में कन्नड फिल्म ‘नीला मेघा शमा’ से अपना डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के डेब्यू के वक्त राधिका नौंवी में पढ़ती थी। हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म निनागागी है, जिसमें वह विजय राघवेन्द्र के अपोजिट नजर आई थी। 

    राधिका ने अपने करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय किया है। राधिका ने कन्नड फिल्मों के अलावा कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अब वह फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं। राधिका अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं।

    दरअसल राधिका सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी हैं। लेकिन दोनों के बीच उम्र का करीब 27 साल का फासला था। दोनों करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद एचडी कुमारस्वामी और राधिका अलग हो गए थे। खबरों के मुताबिक कुमारस्वामी ने राधिका से 2006 में शादी की थी लेकिन कुमारस्वामी ने कभी सार्वजनिक तौर पर शादी को नहीं स्वीकारा हालांकि 2010 में राधिका ने शादी की बात कबूल की थी। बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है।

    राधिका की कुमारस्वामी से दूसरी शादी थी। राधिका जब 14 साल की थी तभी उन्हें प्यार हो गया था। और दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। खबरों की मानें तो राधिका के पिता देवराज को डर था कि उनकी बेटी का फिल्मी करियर बर्बाद हो जाएगा और वो इस शादी से खुश भी नहीं थे।

    राधिका के पिता देवराज ने रतन के खिलाफ केस कर दिया था। इसके बाद राधिका की मां सामने आई और उन्होंने रतन कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी से बहला-फुसलाकर शादी की है। राधिका की मां ने यह खुलासा भी किया कि तब राधिका की उम्र महज 14 साल थी। हालांकि, ये शादी महज दो साल ही चल पाई और साल 2002 में रतन कुमार का हर्ट अटैक से निधन हो गया।