आज है राजकुमार हिरानी का जन्मदिन, जानें एक्टर बनना चाहते थे पर बन गए निर्देशक

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) आज यानी 20 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1962 को नागपुर में हुआ हैं। राजकुमार हिरानी आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के एक ऐसे डायरेक्टर है जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। यहां तक कि डायरेक्टर ने बहुतों को फिल्म निर्देशन की परिभाषा सिखाई। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ खास बातें बताते हैं। 

    राजकुमार हिरानी के पिता एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। राजकुमार पिता हिरानी का परिवार उन्हें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाना चाहता था। लेकिन उनका बचपन से ही थिएटर और फिल्मों की तरफ उनका रुझान था। जिसके वजह से राजकुमार हिरानी ने  फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे से पढ़ाई भी की है। राजकुमार शुरुआती दिनों में एक्टर बनने के लिए पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन पढ़ाई के दौरान ही उन्हें डायरेक्टर बनने का चस्का लग गया। 

    1993 में राजकुमार हिरानी ने फिल्मों की तरफ रुख किया। वो विज्ञापनों के लिए काम करते रहे। 1994 में ‘1942 ए लव स्टोरी’, और 1998 में ‘करीब’ के प्रोमो के लिए काम किया। 2000 में ‘मिशन कश्मीर’ और 2001 में ‘तेरे लिए’ के लिए एडिटिंग की, लेकिन उनका असली सफर 2003 में शुरू हुआ। साल 2003 में संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस राजकुमार हिरानी के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। 

    राजकुमार हिरानी ने बतौर निर्देशक इस फिल्म से अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब चली। उनकी इस फिल्म को कई अवॉर्ड मिले। तीन साल बाद 2006 में राजकुमार हिरानी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का अगला भाग ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ लेकर आए। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

    इस के बाद साल 2009 में चेतन भगत की लिखी किताब पर बनी फिल्म 3 ईडियट्स ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के बाद  2014 में ‘पीके’ लेकर आए। ये फिल्म डायरेक्टर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है। राजकुमार हिरानी को अब तक 11 फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।