आज है रवीना टंडन का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है। रवीना आज 47 वां जन्मदिन मना रहीं है।  रवीना टंडन 90 के दशक की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। उन्होंने ‘मोहरा’ और ‘दिलवाले’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया और उनके ऊपर फिल्माए गए गाने जैसे ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘शहर की लड़की’, ‘चुरा के दिल मेरा’ और ‘अंखियों से गोली मारे’ आज भी सुपरहिट हैं।

    रवीना पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहीं। कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ा गया और अपनी शादी से पहले ही उन्होंने दो बेटियों को गोद ले लिया था। रवीना का जन्म 1974 को मुंबई में हुआ था। रवीना के पिता का नाम रवि टंडन है और उनकी मां का नाम वीना टंडन। दोनों का नाम मिलाकर रवीना का नाम रखा गया।एक्ट्रेस का निक नेम मुनमुन है। यह नाम उनके मामा और अभिनेता मैकमोहन ने दिया था।

    रवीना मुंबई में ही पली बढ़ी उन्होंने जुहू स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। जब रवीना कॉलेज में थी तभी उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। रवीना को उन्हें अच्छे लुक्स के लिए कई ऑफर मिले इसलिए एक्ट्रेस ने  सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी।

    रवीना ने 1991 में आई फिल्म पत्थर के फूल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। रवीना ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रवीना टंडन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हो कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी और दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर का रोल पहले करीना को ऑफर हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया था। 

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो रवीना और अक्षय कुमार का अफेयर बहुत चर्चा में था। ये भी कहा गया था कि दोनों ने मंदिर में जाकर सगाई कर ली। लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे वक़्त तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद रवीना का नाम फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से जुड़ा। दोनों ने 22 फरवरी 2004 को में शादी कर ली। आज दोनों की एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। साथ ही शादी से पहले रवीना ने दो बेटियों छाया और पूजा को गोद लिया था।