आज है समीर सोनी का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्टर समीर सोनी (Samir Soni) का जन्मदिन। आज यानी  29 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1968 में लंदन यूके में हुआ थ। वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर ने अपनी पढ़ाई संत जेवियर स्कूल दिल्ली से पूरी की हैं। उसके बाद समीर ने लोस एंजेल्स की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निआ से अर्थशास्त्र सीखा। 

    समीर जब न्यूयॉर्क में थे तब वह इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में जॉब करते थे। लेकिन समीर को एक्टर बनना था इसलिए उन्होंने न्यूयॉर्क में मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। उसके बाद समीर भारत आ गए। समीर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो समंदर से की थी।

    उसके बाद समीर ने साल 1998 में फिल्म चाइना गेट से अपने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट ममता कुलकर्णी नजर आई थी। समीर सोनी ने इस दौरान कई फ़िल्में की लेकिन उन्हें पहचान फिल्म बाग़बाँ से मिली। इस फिल्म में अमिताभ बच्च्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, महिमा चौधरी, अमन वर्मा, राइमा सेन, रिमी सेन मुख्य भूमिका में नजर आये थे। 

    समीर सोनी की पहली शादी राजलक्ष्मी खानवलकर से हुई थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा वक़्त तक नहीं चल पाई। और कुछ ही महीने के बाद ही यह जोड़ी अलग हो गयी।  उनकी दूसरी शादी फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी से हुई हैं। उनके एक बेटा भी है। समीर बिगबॉस सीजन 4 में भी नजर आ चुके है।