आज है सना सईद का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद (Sana Saeed) का जन्मदिन। सना अपना 33 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। सना वही लड़की हैं जिसने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) में शाहरुख की बेटी अंजली की भूमिका अदा की थी। उनका यह कभी न भूल पाने वाला किरदार है। जन्मदिन पर जानें सना सईद से जुड़ी खास बातें।

    सना ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है। सना ने अपनी करियर की सुरुवात 1998 में फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से किया था। इस फिल्म में सना के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद सना ने दो और बड़ी बॉलीवुड फिल्म  ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘बादल’ में बतौर बाल कलाकार काम किया था। 

    लेकिन इन फिल्मों के बाद सना लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही। उसके बाद 2008 में सना ने टीवी सीरियल्स से मनोरंजन इंडस्ट्री में वापसी की। सना ने साल 2008 में ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ और ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ में नजर आई। वह कई रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’, ‘झलक दिखला जा 6’, ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘झलक दिखना जा 9’ में काम कर चुकी हैं। 

    इस के बाद 2012 में सना को अपने बड़ा ब्रेक मिला। सना ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में सना मुख्य भूमिका में तो नहीं थी लेकिन अपनी एक्टिंग और हॉट लुक से फैंस के दिल में अपने जगह बना लिया था। इस फिल्म सना के अलावा वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका नजर आए थे। सना के पास इन दिनों ज्यादा काम नहीं हैं। लेकिन टीवी शोज में गेस्ट या फिर कैमियों किरदार में नजर आती रहती हैं।