Shabana

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) का जन्मदिन। आज एक्ट्रेस अपना 71वां जन्मदिन मना रही है। शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ था। शबाना ने फिल्म ‘मासूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दी है। शबाना अपनी फिल्मों के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती थी। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर मौके पर उनकी लव स्टोरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 

    शबाना आजमी से शादी से पहले ही जावेद अख्तर के 2 बच्चे थे। जावेद की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर साल 1970 में शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। उन्हें अपनी लिखी हुई कविताएं दिखाते थे और सलाह लिया करते थे। 

    जब जावेद एक्ट्रेस के घर जाया करते थे जब दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। ऐसे में सबना को लेकर जावेद और हिना के बीच दरार आना शुरू हो गया था। और आखिरकार जावेद ने हिना को तलाक दे दिया। इस बीच शबाना के पिता कैफी आजमी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उन्हें लगता था कि शबाना की वजह से जावेद और हनी के बीच दरार आई है। वह नहीं चाहते थे कि शबाना एक ऐसी व्यक्ति से शादी करे जो पहले से शादीशुदा है।लेकिन 1978 में पहली बीबी से तलाक के बाद कैफी आजमी बेटी की शादी के लिए तैयार हो गए। इस तरह छह साल के लंबे रिश्ते के बाद 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने शादी कर ली।