आज है सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेते सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की आज यानी 12 दिसंबर को उनकी पहली बिर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 1980 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। सिद्धार्थ आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा है। इस साल 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के खबर ने पुरे देश को हिला कर रख दिया था। सिद्धार्थ की आज 41वां बिर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    सिद्धार्थ का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक शुक्ला और मां का नाम रीता शुक्ला है। उनकी पिता पेशे से एक सिविल इंजीनियर थे। परिवार में उनकी दो बड़ी बहनें भी है। मुख्य रूप से उनके परिवार इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सिद्धार्थ ने अपनी पढ़ाई सेवियर हाई स्कूल फोर्ट से की। उसके बाद उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया था। सिद्धार्थ एक्टिंग में  आने से पहले इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहते थे। लेकिन उनकी रूचि एक्टिंग में भी थी जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

    सिद्धार्थ शुक्ला ने 2008 में टेलीविजन के शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना से’ अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद सिद्धार्थ ने सीरियल  ‘ये अजनबी और लव यू जिंदगी’ शो किया। सिद्धार्थ को 2012 में आई सीरियल ‘बालिका वधू’ में शिवराज शेखर के किरदार से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। सन 2013 में सिद्धार्थ ने रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा” में भी अपने जलवे दिखाए था।  इसके अलावा सिद्धार्थ ने ‘पवित्र रिश्ता’ में भी गेस्ट का रोल अदा किया था। सिद्धार्थ ‘फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी नजर आ चुके है। 

    सिद्धार्थ ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने करण जौहर के प्रोडक्शन धर्मा के लिए फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें स्टारडस्ट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। सिद्धार्थ बिग बॉस सीजन 13 के विजेता है। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ का नाम शहनाज गिल से जोड़ा गया था। दोनों की जोड़ी को दर्शक भी बहुत पसंद कर रहे थे, तभी बाहर दोनों का नाम रोज ट्रेंड करता था। दोनों का साथ में एक वीडियो एल्बम भी आया था। सिद्धार्थ शुक्ला की हाल ही में एक वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ किया था।