आज है सोहा अली खान का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। सोहा अली खान के पिता मंसूर अली खान थे। मंसूर अली खान पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। सोहा की मां बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर हैं। सोहा के भाई सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हैं। तीन भाई- बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। करीना कपूर सोहा अली खान की भाभी हैं। 

    सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद सोहा ने लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की पढ़ाई की थी। कहा जाता हैं सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। सोहा ने अपनी पढ़ाई लंदन में ख़त्म करने के बाद बैंक में काम करना शुरू किया था।  उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटी बैंक में काम किया है। सोहा फिल्मों में कुछ खास कमल नहीं दिखा पाई। 

    सोहा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांता’ से किया था। सोहा ने बॉलीवुड में शाहिद कपूर के साथ ‘दिल मांगे मोर’ से अपना डेब्यू किया था। सोहा बॉलीवुड में उनकी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से पहचान मिली। उस फिल्म के लिए उन्हें आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

    सोहा ने  2015 में सोहा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू संग शादी की थी। सोहा और कुणाल खेमू की एक बेटी भी है। उसका नाम इनाया है। बेटी के पैदा होने के बाद फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं।