Aaradhya Bachchan Birthday
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन का आज 11वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म 16 नवंबर 2011 को मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में हुआ था। आज इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन को बर्थडे विश किया है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक खुबसूरत तस्वीर शेयर किया हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लिप किस करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों अपनी आंखें बंद किए दिखाई दे रहीं हैं। वहीं उनके पीछे दीवाल पर फूलों से एलेवन बना हुआ नजर आ रहा है। उनके इस तस्वीर से उनकी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरा प्यार, मेरी जिंदगी, मैं तुमसे प्यार करती हूं, मेरी आराध्या!’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

    बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इस पोस्ट को रात करीब 12 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। जिससे यह साफ पता चलता है कि आराध्या बच्चन का बर्थडे रात को ही सेलिब्रेट किया गया है। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स आराध्या बच्चन को बर्थडे विश कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐश्वर्या राय बच्चन को कमेंट कर बेटी आराध्या बच्चन को लिप किस करना भारतीय संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा नहीं बता रहे हैं। हालांकि, अब तक ऐश्वर्या राय बच्चन के इस पोस्ट को पांच लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।